logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोंदिया में हुई बस दुर्घटना पर जताया दुख, पीड़ितों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की


गोंदिया: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी के पास शिवशाही एसटी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को एसटी निगम के माध्यम से 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के दुख में शामिल होने की बात कही। 

मुख्यमंत्री ने गोंदिया कलेक्टर से संपर्क कर हादसे की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिये कि दुर्घटना में सभी घायलों को तत्काल अच्छी गुणवत्ता का उपचार दिया जाये और आवश्यक होने पर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी निर्देश दिया कि घायलों का सरकारी खर्चे पर नि:शुल्क इलाज कराया जाए।

देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

गोंदिया की घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया है। फडणवीस अधिकारीयों को घायलों के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। फडणवीस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मृत्यु हो गई, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवार का दुख साझा करते हैं।"