logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पोंगेझरा गांव में बाढ़ में बहे बच्चे, दोनों भाईयों की मौत


गोंदिया: गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत पोगझरा गांव में आई बाढ़ में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में तीन वर्षीय रूद्र सुजीत दुबे और डेढ़ साल के शिवम सुजीत दुबे शामिल हैं। 

पिछले दो दिनों से गोरेगांव तहसील में भारी बारिश हो रही है। इस बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इसी बारिश से पोगेझरा गांव से होकर बहने वाले नाले में भी बाढ़ आ गई। मृतक बच्चों के पिता सुजीत दुबे के घर के सामने नाली में पानी भर गया था। सुजीत के दोनों बच्चे खेलते-खेलते वह नदी के किनारे चले गई। इस दौरान पानी में डूबने से दोनों की जान चली गई। 

दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टेम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।