logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: प्राकृतिक आपदा में 4 ने गंवाई जान, 13 घायल


गोंदिया: इस वर्ष बारिश के मौसम में गाज गिरने की घटनाएं अधिक देखी जा रही है। अब तक गाज गिरने से 3 की मौत व बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसी प्रकार आकाशीय बिजली से 13 खेत मजदूर घायल हो चुके है। जिनमे से एक पीड़ित परिवार को 4 लाख रु। का मुआवजा दिया गया है। 

उल्लेखनीय यह है कि इस वर्ष की बारिश रूक-रूक कर हो रही है। लेकिन बारिश आने के पूर्व बिजली की कड़कड़ाहट की आवाज जिलेवासियों को सुनाई देती है। जून-जुलाई माह में गाज गिरने की घटनाएं घटित हुई है। इन घटनाओं में अब तक 3 की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं तो जुलाई माह में एक व्यक्ति की बाढ़ में बहने से मृत्यु की घटना भी घटित हुई है। इस प्रकार गाज गिरने की घटनाओं में 13 खेत मजदूर घायल हुए है। शासन की ओर से प्राकृतिक आपदा से किसी की मृत्यु या घायल हो जाते है तो उनके परिवारों को मुआवजा दिया जाता है। 

बताया गया है कि प्राकृतिक आपदा में मृत्यु होने पर 4 लाख रु। व घायल होने पर साढ़े 5 हजार से लेकर 16 हजार रु। तक का मुआवजा देने का प्रावधान है। अर्जुनी मोरगांव तहसील के झरपड़ा निवासी अरविंद गणपत ठाकरे की मृत्यु बाढ़ में बहने से हुई थी। पीएम रिपोर्ट के बाद शासन ने 4 लाख रु। का मुआवजा पीड़ित परिवार को अदा किया है। इस तरह की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे द्वारा दी गई है।