logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: प्रफुल्ल पटेल को बड़ा झटका, तहसील अध्यक्ष सहित 750 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल


गोंदिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल को रविवार को बड़ा झटका लगा है। देवरी-आमगांव विधानसभा क्षेत्र से करीब 750 कार्यकर्ता राष्ट्रवादी कांग्रेस को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने वालों में एनसीपी युवक कांग्रेस आमगांव तहसील अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही। विधायक सहसराम कोरोटे ने सभी को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई। इस दौरान भाजपा और मनसे के भी कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।

गोंदिया जिले के आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सहसराम कोरोटे के नेतृत्व पर विश्वास करते हुए 450 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. इस पार्टी प्रवेश के बाद विधायक कोरोटे ने भी राज्य सरकार पर नाराजगी जताते हुए बयान दिया कि 2024 में महाविकास अघाड़ी सरकार आएगी और मौजूदा संविद सरकार का सफाया हो जाएगा.