logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: महिला बाल विकास की बड़ी कामयबी, रुकवाया बाल विवाह


गोंदिया: दामिनी पथक और महिला बाल विकास विभाग ने गुप्त जानकारी के आधार कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय नाबालिग का विवाह रुकवाने में कामयाबी मिली है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग युवती और उसकी माँ की काउंसलिंग की इसके बाद शादी रुकवाई गई।

दामिनी पथक को जानकारी मिली थी कि, जिले के एक गांव में गुरुवार दिनांक 02 मार्च 2023 की शाम को 16 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह होने वाला है। जानकारी मिलते ही दामिनी स्क्वॉड, थाना गोंदिया ग्रामीण, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बाल संरक्षण प्रकोष्ठ संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचे तो देखा कि शादी की तैयारी चल रही थी।

इसके बाद तुरंत पथक ने लड़की के परिजनों को बुलाया और जांच में पता चला की लड़की की उम्र 16 साल 02 महीने की है। इसके बाद टीम ने लड़की और लड़के के माता-पिता के साथ बैठक की और दोनों परिवारों को समझया। इसके पश्च्यात शादी रद्द हुई।