logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पाटेकुरा गांव में बस रोकने के लिए नागरिकों ने किया विरोध प्रदर्शन, बस चालकों को दिखाया पत्र


गोंदिया: गोंदिया-कोहमारा राज्य राजमार्ग पर पाटेकुरा गांव में एसटी बस स्टॉप प्रदान किए जाने को लेकर क्षेत्र के पांच गांवों के लोगों ने सड़क पर आने-जाने वाले बस चालकों को बस स्टॉप लेटर दिखाकर बस रोकने का अनुरोध करते हुए दिखे। इसके बाद गोंदिया स्थानक के प्रमुख ने प्रदर्शनकारियों की बात को ध्यान में रखते हुए बस रोकने की अनुमति दे दी है। लेकिन इसके बावजूद बस नहीं रोकी जा रही।

पाटेकुरा गांव गोंदिया कोहमारा मार्ग पर स्थित है। इस स्थान पर लोक निर्माण विभाग द्वारा एक बस स्टेशन भी बनाया गया था। लेकिन एसटी बस के इस स्थान पर नहीं रुकने के कारण क्षेत्र के पांच गांवों के लोगों को पांच किमी दूर डव्वा गांव में रुककर पाटेकुरा गांव आना पड़ता है।

साथ ही अगर गांव के स्कूली छात्रों की मानव विकास योजना की बस छूट जाती तो उन्हें भी लिफ्ट लेकर या काले-पीले वाहन में स्कूल जाना पड़ता है। इस संबंध में जब पांच गांवों की पंचायत ने वर्ष 2023 में स्थानक प्रमुख गोंदिया को पत्र दिया जिसके बाद बस रोकने की अनुमति मिल गई।

ड्राइवरों को भी यही आदेश मिला। लेकिन बस नहीं रुकने पर नागरिकों ने एसटी बस चालकों को स्थानक प्रमुख का पत्र दिखाकर बस रोकने का अनुरोध किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी नियमित बस नहीं रुकी तो वे कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्थानक प्रमुख ने बस चालकों और कंडक्टरों को निर्देश दिए हैं कि अब से नियमित बसें पाटेकुरा गांव में रुकेंगी। यदि गांव में नियमित बसें रुकती हैं, तो स्कूली छात्रों और अन्य नागरिकों को परेशानी नहीं होगी।