logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: जिले में जमकर बरसे बादल, किसानों को मिली राहत


गोंदिया: जिले में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटना भी सामने आई है। बारिश नहीं होने से धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी, वहीं बारिश होने से चिंता में बैठे किसानो को बड़ी राहत मिली है।  

जिला धान की खेती के लिए जाना जाता है। किसान साल में दो बार धान की फसल उगाते हैं और उन्हें बेंचते हैं। इस साल मानसून की शुरुआत में जोरदार बारिश हुई, जिसके कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ के हालत भी बन गए थे। किसान की बोई फसल पानी में बह गई। किसानो को दोबारा बुवाई करने पड़ी। वहीं इसके बाद बारिश ही रुक गई। बीते 20 दिनों से जिले में बारिश नहीं होरही थी। वहीं फसल पकने का समय हो जाने और बारिश नहीं होने के कारण किसानों को फसल के सूखने की चिंता सताने लगी थी। 

बीते आठ दिनों से जिले में रुक-रुक का बारिश हो रही है। वहीं आज गुरुवार को फिर एक बार जोरदार बारिश हुई। बारिश से चिंता में बैठे किसानों के चेहरे पर ख़ुशी लौट आई है। बारिश होने से किसानों को बड़ी राहत मिली है।