logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेश की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: बालबेड़ा जंगल में माओवादियों की हथियार बनाने का कारखाना तबाह, गढ़चिरोली पुलिस और CRPF का संयुक्त ऑपरेशन ⁕
  • ⁕ विश्वास नांगरे पाटिल ने संभाला कार्यभार, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई को बताया पहली प्राथमिकता ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र विधानसभा: मानसून सत्र के तीसरे दिन किसानों के लिए बड़ा ऐलान, 30 जून तक 56 लाख किसानों की कर्जमाफी ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: पांच महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ायी, देवरी बस स्टैंड की घटना


गोंदिया: जब एक महिला यात्री बस में चढ़ रही थी तभी भीड़ का फायदा उठाकर पांच महिलाओं ने महिला यात्री के कंधे पर रखे बैग में रखा पर्स चोरी कर लिया और बस स्टैंड पर तैनात पुलिस ने पांचों महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ लिया। एक अगस्त को देवरी बस स्टैंड पर एक महिला के पर्स से तीस हजार रु चोरी होने की घटना ताजा होने पर फिर साप्ताहिक बाजार का दिन देखकर दोपहर में पालांदूर बस में पांच महिलाओं ने पालांदूर (जमीं) निवासी सुलोचना विश्वनाथ गहाणे के पर्स से सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल फोन चुरा लिया। 

सादी वर्दी में कार्यरत पुलिस कांस्टेबल कमल चव्हाण ने इन पांच महिलाओं को बस स्टैंड से पर्स चुराते हुए देखा। इसके बाद पांचों महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनकी गहनता से जांच की जा रही है। पता चला है कि इन पांचों महिलाओं ने अपने नाम और गांव के बारे में झूठ बोला था। 

तीन महिलाओं ने बताया कि वे वडसा की रहने वाली हैं, जबकि दो महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे बालाघाट में रहती हैं। देवरी पुलिस ने इन पांचों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच थानेदार प्रवीण डांगे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक घाडगे कर रहे हैं।