logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार, सैकड़ों लोगों के साथ की थी धोखाधड़ी


गोंदिया: सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली स्थानीय महिला ज्योति गर्ग आखिरकार पुलिस की हिरासत में आ गई। जिसके द्वारा अनेकों मामलों में सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रु। का गबन किया गया। फिलहाल 2 मामलों में रामनगर पुलिस ने ज्योति गर्ग को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर उसे भंडारा जेल रवाना किया।

अनेक वर्षों से गोंदिया शहर व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिला बचत गट व फाइनेंस कंपनियों से 35 से 50 प्रश। की सब्सिडी पर लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी कर करोड़ों रु। का गबन करने वाली महिला ज्योति राजेश गर्ग (38) आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आई गई। रामनगर पुलिस द्वारा ज्योति गर्ग के खिलाफ दर्ज की गई 2 शिकायतों के मामलों में 26 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसके पश्चात भंडारा जेल रवाना किया गया। 

पहला प्रकरण इस प्रकार है कि कटंगीटोला निवासी फिर्यादी रस्तकला कठाने व अन्य महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की जिसमें उन्हें 35 से 50 प्रश। तक सब्सिडी के तहत लोन दिलाने का लालच देकर 2 लाख 27 हजार का गबन किया। वहीं दूसरा मामला कृष्णपुरा वार्ड गोंदिया निवासी सोनाली चावके को लोन दिलाने के नाम पर 5 लाख 40 हजार से चूना लगाया था। इन दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा जांच कर ज्योति गर्ग को हिरासत में लिया गया। उक्त मामले में रामनगर के थानेदार संदेश केंजले के मार्गदर्शन में सहायक फौजदार नामदेव बनकर ने जांच कर मामला न्यायालय में पेश किया था।

पूजा के नाम पर की धोखाधड़ी 

जानकारी के अनुसार ज्योति गर्ग के खिलाफ अनेकों मामले दर्ज है। जिसमें गत कुछ दिनों पूर्व एक महिला से पहले तो 3 से 4 लाख रु। ले लिए फिर पूजा पाठ के नाम पर उसके गहनों को एक लोटे में रखकर 21 दिनों तक ना देखने की बात कहकर करीब 3 से 4 लाख रु। के गहने भी गायब कर दिए थे।