logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में 'ईंधन' नहीं, 'अफवाह' की आग: क्यों सूखे पड़ रहे हैं पेट्रोल पंप? जानिए इस बेचैनी के पीछे का असली सच! ⁕
  • ⁕ Nagpur: चाय दुकानदार से 40 हजार की रंगदारी की मांग, इनकार करने पर दी जान से मारने की धमकी ⁕
  • ⁕ स्नैपचैट और कैफे पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर बलात्कार; पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला किया दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: फुलचूर नगर पंचायत को मिली प्रशासनिक मंजूरी, जल्द ही नगर पंचायत बनेगा फुलचूर


गोंदिया: गोंदिया जिले की फुलचूर ग्राम पंचायत अब जल्द ही नगर पंचायत बन जाएगी। इसे लेकर एक परिपत्र भी जारी किया गया है। पिछले कई वर्षों से संघर्ष समिति के माध्यम से फुलचूर वाशी के लिए प्रयास किया जा रहा था।

साल 2002 में जारी सरकारी परिपत्र के अनुसार, जिला कलेक्टर को तहसील मुख्यालय में स्थित ग्राम पंचायत को विकसित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत बनाने का परिपत्र प्राप्त हुआ था। हालाँकि, गोंदिया शहर से सटे फुलचूर ग्राम पंचायत की सीमा के भीतर एक जिला कलेक्टर कार्यालय और एक पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला परिषद होने के बावजूद, अधिकारियों की लापरवाही के कारण फुलचूर ग्राम पंचायत नगर पंचायत नहीं बन सका।

इसके लिए दो गांव फुलचर और फुलचूर टोला के लोगों ने गांव के विकास के लिए संघर्ष समिति बनाई और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. लंबे इंतजार के बाद फुलचूर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया. यह जानकारी संघर्ष समिति और फुलचूर ग्राम पंचायत के सरपंच ने दी है.