logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरु विमान सेवा शुरू, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा फायदा


गोंदिया: स्टार एयरलाइंस ने गोंदिया के बिरसी हवाई अड्डे से गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरु यात्री उड़ान सेवा शुरू की है। इस उड़ान सेवा के शुरू होने से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों के यात्रियों को काफी लाभ होगा।

स्टार एयरलाइंस ने गोंदिया शहर के निकट बिरसी हवाई अड्डे से गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरु यात्री उड़ान सेवा शुरू की है। इस उड़ान सेवा के शुरू होने से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों के यात्रियों को काफी लाभ होगा। पहले गोंदिया से इंदौर या बेंगलुरु पहुंचने में रेल या सड़क मार्ग से 15 घंटे से ज़्यादा का समय लगता था, लेकिन इस हवाई सेवा के ज़रिए यह यात्रा कुछ ही घंटों में पूरी हो सकेगी।

इससे पहले गोंदिया-इंदौर-हैदराबाद उड़ान सेवा शुरू की गई थी, लेकिन सांसद प्रफुल्ल पटेल के प्रयासों से स्टार एयरलाइंस ने गोंदिया-इंदौर-बेंगलुरु यह महत्वपूर्ण सेवा उपलब्ध करा दी है। इससे व्यापार, छात्रों और पर्यटन के लिए यात्रा करने वाले नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

इस सेवा का उद्घाटन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अजित पवार गुट के नेता राजेंद्र जैन ने किया और पहले दिन इंदौर से गोंदिया और गोंदिया से बेंगलुरु आने वाले यात्री इस नई सेवा को लेकर बेहद खुश थे। गोंदिया से दूसरी बार यात्री उड़ान सेवा शुरू होने से नागरिकों में उत्साह का माहौल है।