logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नामी कोचिंग क्लास पर GST की रेड, नागपुर की टीम की कार्रवाई... छात्रों की छुट्टी


गोंदिया: गोंदिया शहर के मामा चौक स्थित एक नामी कोचिंग क्लास पर आज जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। नागपुर से पहुंची जीएसटी विभाग की टीम ने कोचिंग संस्थान में दस्तावेजों की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान छात्रों की छुट्टी कर दी गई। फिलहाल अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन और जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बिहार के एक युवक ने करीब छह से सात वर्ष पहले गोंदिया के मामा चौक क्षेत्र में इस कोचिंग क्लास की शुरुआत की थी। कम समय में यह संस्थान शहर के प्रमुख कोचिंग सेंटरों में शामिल हो गया। इससे पहले भी यह कोचिंग क्लास अवैध बैनर के मामले को लेकर चर्चा में रह चुका है। आज सुबह नागपुर जीएसटी विभाग के अधिकारियों की टीम कोचिंग क्लास पहुंची और वित्तीय लेन-देन, बिलिंग तथा जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जीएसटी भुगतान में कथित अनियमितता के संदेह के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान छात्रों की छुट्टी कर दी गई, जबकि अधिकारियों ने संस्थान के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच जारी रखी। फिलहाल जीएसटी विभाग की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और आगे की प्रक्रिया स्पष्ट हो सकेगी।