logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: जिले में फिर लौटा हाथियों का झुंड, किसानों में भय का माहौल


गोंदिया: जिले में तांडव मचा कर गड़चिरलो गया हाथियों का झुण्ड फिर एक बार जिले में दाखिल हो गया है। झुंड ने अर्जुनी मोरगांव तहसील के उमरपयली क्षेत्र में धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।  इस बात की जानकारी सामने आती ही नागरिको और किसानों में भय का माहौल है। वहीं अब एक बार फिर वन विभाग की टीम यहां फिर से दाखिल हो गई है। 

अक्टूबर महीने की 13 तारीख को गढ़चिरौली जिले की सीमा से लगे अर्जुनी मोरगांव तहसील के गोथनगांव, नागांडोह, तिड़का क्षेत्र में हाथियों का झुंड घुस आया और भारी हंगामा किया। जिसके चलते बस्ती के 35 से 40 नागरिकों को बोरटोला के एक स्कूल में रखा गया था। इसके बाद झुंड वापस गढ़चिरौली जिले के जंगल में चला गया। 

फिर लौटा जिले में झुण्ड 

गुरुवार को हाथियों का यह झुंड एक बार अर्जुनी मोरगांव तहसील में घुसा और कटी धान की फसल को खूब नुकसान पहुंचाया। वहीं हुए इस नुकसान से किसानों और नागरिकों में भय का माहौल है। इसी को देखते हुए वन विभाग ने अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।