logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिले का लाल हिमाचल में हुआ शहीद, ड्यूटी के दौरान आया हार्टअटैक


गोंदिया: गोंदिया तहसील के महलगांव के निवासी और भारतीय सेना में सेवारत लोधी देवीप्रसाद राधेलाल (मुन्ना) लिल्हारे (उम्र 41 वर्ष) का आज 3 अक्टूबर की सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। गोंदिया जिले में लोधी समाज के दो बेटों की एक माह के भीतर मौत हो गई।

देवी प्रसाद की मौत से गोंदिया जिले में हर तरफ मातम पसर गया है। देवी प्रसाद हिमाचल प्रदेश के शिमला में सेना में सिपाही थे। आज सुबह एक ड्रिल के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसमें उनकी जान चली गयी।

आधिकारिक कर्तव्य निभाने के बाद उनका पार्थिव शरीर बुधवार, 4 अक्टूबर को उनके गृहनगर महलगांव पहुंचेगा। इसके बाद उनके परिवार ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय समारोह में किया जाएगा।