logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: अज्ञात वाहन की चपेट में आया तेंदुआ, टक्कर से हुई मौत


गोंदिया: कोहमारा-नवेगांवबांध मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया।

कोहमारा-नवेगांवबांध सड़क नैवेनवेगांव-नागजीरा अभयारण्य के बफर जोन से होकर गुजरती है। इस रास्ते से बाघ, तेंदुआ, भालू जैसे जानवर विचरण करते हैं। हालांकि वाहनों की गति सीमा के बारे में सूचना बोर्ड नहीं होने के कारण वाहन चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं।

इससे आए दिन जंगली जानवर वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। इसी दौरान राका-चिखली रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने सड़क पार कर रहे तेंदुए को टक्कर मार दी. इस घटना में तेंदुए की मौत हो गई।