logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: जिले में बड़ा हादसा, वाहन दुर्घटना में चार की मौत, छह गंभीर घायल


गोंदिया: तहसील के एकोड़ी दांडेगांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक टवेरा दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं छह गंभीर हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सरकारी मेडिकल कॉलेज और केटीएस अस्पताल में जारी है। हादसे में दो की मौत मौके पर हो गई, वहीं दो की अस्पताल ले जाते हुई।

मृतकों की पहचान छाया अशोक इनवाते (रा कार्ति), अनुराधा हरिचंद कावले (रा कार्ति) और एक पंद्रह महीने का शिशु शामिल था, जिनकी एक सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एक मृतक का नाम पता नहीं चल सका है। वहीं घायलों में गीता प्रीतिचंद इनवाते (55), पद्मा राजकुमार इनवाते (50), बिरजुला गुडन ठाकरे (35), अहिल्याबाई नामदेव कोडवते (62) और ड्राइवर अतुल नानाजी पाटले (23) शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी शादी का कार्यक्रम निपटा कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी गोंदिया तिरोड़ा राजमार्ग पर पहुंची तो अचानक ड्राइवर अतुल नानाजी पाटले ने गाड़ी की ब्रेक मार दी। तेज रफ़्तार होने के कारण गाडी अनियंत्रित हो गई और तीन चार पलटी मार सड़क किनारे बने घर में घुस गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय वाहन में 12 लोग थे। 

हादसा इतना भीषण था कि, कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 महीने की बच्ची और महिला का अस्पताल ले जाते समय निधन हो गया। ड्राइवर सहित छह अन्य लोगों को इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ सभी का इलाज जारी है। गंगाझारी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।