logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: तिरोडा तहसील के ओझाटोला गांव में बड़ा हादसा, ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत


गोंदिया: गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के गंगाझरी पुलिस थाना क्षेत्र के ओझाटोला गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां ईंट भट्ठे की दीवार अचानक गिरने से एक 28 वर्षीय मजदूर की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

मृतक की पहचान नितेश सूरजलाल वाघारे  के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नितेश रोज की तरह ओझाटोला स्थित ईंट भट्ठे पर काम कर रहा था। वह ट्रैक्टर में ईंटें भर रहा था, तभी अचानक ईंट भट्ठे की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में वह संतुलन खोकर गिर पड़ा और हजारों ईंटें उसके ऊपर आ गिरीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही गंगाझरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कवलेवाड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने ईंट भट्ठा मालिक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।