logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पिटाई कर टिप्पर चालक से छीने रुपए; 7 पकड़ाए, 2 फरार


गोंदिया: शहर थानांतर्गत पिंडकेपार में 9 लोगों ने मोटर साइकिल व कार को बीच रास्ते में खड़ा कर टिप्पर चालक को रोका और  चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब से 2 हजार 700 रु. छीन लिए. टिप्पर चालक आमगांव तहसील के भजेवार निवासी देवानंद पटले (40) के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे. 

इसमें 7 आरोपियों को पकड़ लिया उनमें सहायता नगर निवासी अरबाज उर्फ राजा अखिल शेख (25 ), गणेश रामदास राउत ( 32 ), प्रवीण सदाशिव नेवारे (23), फूलचुर निवासी इशाक उर्फ इर्शाद फिरोज खान (22), पोस्टमैन चौक निवासी मयंक बावने (18), गौतम नगर सेलटेक्स कालोनी निवासी अंकित सुनील टेंभरे (28), धीरज सुनील टेंभरे (26), शुभम रहांगडाले व दुर्गेश यादव का समावेश है. जबकि इस दौरान 2 आरोपी भाग गए. 

जानकारी के अनुसार देवानंद टिप्पर क्र. एमएच 35 के 5051 को दुरुस्त कर पिंडकेपार जा रहा था. तभी आरोपियों ने मोटर साइकिल व कार अडाकर उसे जान से मारने की धमकी देकर रु. की मांग की. शहर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.