logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: उफनते नाले में बहा व्यक्ति, हुई मौत; 24 घंटे में जिले के अंदर 107 मीटर हुई बारिश


गोंदिया: जिले के लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण जिले के अंदर मौजूद सभी नदी नालों में उफान आ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 28 और 29 को जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई दुर्घटना भी हो गई है। ऐसा ही एक दुर्घटना अर्जुनी-मोरगांव तहसील में सामने आई, जहां उफनता नाला पार करता एक व्यक्ति बह गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। यह हादसा दोपहर तीन बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति किसी काम से निकले थे। जैसे ही वह पिंपलगाव के पास पहुंचे उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पानी में बहाव इतना तेज था कि, वह पानी के साथ बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक व्यक्ति का शव नहीं मिला है। 

24 घंटों में 107 मीटर बारिश दर्ज

जिले में लगातार बारिश के कारण स्थिति विकट होती दिखाई दे रही है। गोंदिया तहसील के अलावा सात तालुका आमगांव, सालेकसा, देवरी, अर्जुनी मोरगांव, सड़क अर्जुनी, गोरेगांव, तिरोडा में पिछले 24 घंटों में 107 मीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में जिले के अंदर भारी बारिश की आशंका जताई है। 

यह भी पढ़ें: 

  • Gondia: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले