logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: तिरोड़ा बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष राहंगडाले ने की आत्महत्या, राईस मिल में पिया जहर


गोंदिया: तिरोड़ा बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष चिंतामन राहंगडाले ने आत्महत्या कर ली है। राहंगडाले ने अपने राईस मिल के गोडाउन में जहर पी लिया।  सुबह जब परिजन गोडाउन पहुंचे तब इस बात का खुलासा हुआ।  

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राहंगडाले काम की बात कहकर घर से बाहर निकले थे। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें कई बार कॉल भी किया गया, लेकिन किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तिरोड़ा थाने में दर्ज कराई। 

हालांकि, परिजनों ने उनकी खोज शुरू रखी. शुक्रवार सुबह उनको ढूढ़ते हुए परिजन गोडाउन पहुंचे, जहां यह राहंगडाले गिरे पड़े मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।