logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बारिश का कहर! महज़ तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं नदियां; जनजीवन प्रभावित


गोंदिया: गोंदिया जिले में आज मानसून ने जोरदार दस्तक दी। महज़ दो से तीन घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की तस्वीर बदल दी। कई सड़कें पानी में डूब गईं और सिविल लाइंस इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। इससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी भी लौट आई है। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। 

गोंदिया शहर में हुई लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर के सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास घुटनों तक पानी भर जाने से सड़कें किसी नदी जैसी दिखाई देने लगीं। सड़कों पर तेज़ी से बहते पानी के बीच दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को वाहन निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। लगातार बारिश के कारण जिले की नदियां और नाले उफान पर हैं।

वहीं, बांधों में जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखे हुए है। एक ओर जहां शहरवासियों को जलभराव और यातायात की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त वर्षा होने से किसानों में उत्साह का माहौल है और अच्छी पैदावार की उम्मीदें बढ़ गई हैं।