logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शराब की तस्करी; 70 हजार का माल जब्त, एक हिरासत में


गोंदिया: मोटर साइकिल पर शराब तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से शराब सहित कुल 70 हजार रु. का माल बरामद किया गया. बताया जा रहा है विशेष पथक को इस संदर्भ में गुप्त सूचना मिली थी. 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगाझरी थाने के तहत ग्राम लेंडेझरी नहर परिसर में जाल बिछाया गया. कुछ देर बाद ही पुलिस को एक हिरो होंडा शाईन मोटर साइकिल क्र. MH-35 AM- 6906  दिखाई दी. उसे रुकने का इशारा किया गया और तलाशी ली गई. जिसमें प्लास्टिक की थैली के अंदर रबर ट्यूब में लगभग 50 लीटर महुआ शराब पाई गई. जिसकी कीमत 10 हजार बताई गए है. इसमें शराब व मोटर साइकिल सहित कुल  70 हजार रु. का माल जब्त किया गया.  

प्रकरण में गोरेगांव तहसील के ग्राम लेंडेझरी निवासी महेंद्र रमेश ताराम (31) के खिलाफ  गंगाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई  जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के  निर्देश, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस पथक के  हवालदार सुजित हलमारे व महेश मेहर, पुलिस नायक शैलेष कुमार निनावे, दयाराम घरत, कांस्टेबल  हरिकृष्णा राव ने की है.