logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: तेज रफ़्तार ट्रक ने दोपहिया को मारी टक्कर; दो महिलाओं की मौत


गोंदिया: ट्रेज रफ़्तार टिप्पर ने एक दो पहिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना आज दोपहर साढ़े तीन बजे आमगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरथा नहर के पास हुई। मृतकों की पहचान पोकरटोला (टेकरी) तामगांव की सत्यशीला बृजलाल बिसेन और सुनीता सूरजलाल बिसेन (23) शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल दोपहिया चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपनी बेटी के यहाँ कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम निपटाकर वह दीपक बृजलाल बिसेन के साथ वापस लौट रही रही। तभी आमगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरथा नहर के पास सामने से आते तेज रफ़्तार टिप्पर क्रमांक MH35 AJ 1021 ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसा इतना भीषण था कि, दोपहिया में बैठकी सत्याशिला और सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए आमगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज किया जारहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।