logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शासकीय धान खरीदी केंद्र तत्काल शुरू करें, राकांपा ने दी आंदोलन की चेतावनी


गोंदिया: खरीफ मौसम वाले हलके धान बाजार में बिक्री के लिए आ रहे हैं लेकिन अब तक शासकीय धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए गए है. वहीं धान को बोनस भी अब तक शासन ने घोषित नहीं किया है. जिससे किसानों की दिवाली अंधेरे में है. इसके बावजूद शासन किसानों के प्रश्न पर गंभीर नहीं है. तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं करने पर राकांपा के माध्यम से जिले भर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा. ऐसा संकेत पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने दिया है. 

किसानों के हित को ध्यान में रखकर धान को एक हजार रु. बोनस घोषित करने, शासकीय धान खरीदी केंद्र समय पर शुरू कर धान की खरीदी करने, अतिवृष्टि से नुकसान होने वाले किसानों को आर्थिक मुआवजा देने, प्रोत्साहन अनुदान की रकम तत्काल किसानों के बैंक खातों में जमा करने को लेकर सांसद प्रफुल पटेल के निर्देशों के तहत शासन को ज्ञापन सौंपा गया. इसके पूर्व राकांपा ने जिलाधीश कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया था.

 इसके बावजुद शासन गंभीर नहीं है. शासकीय धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं होने से किसानों पर कम भाव पर निजी व्यापारियों को धान बिक्री कर दिवाली त्यौहार मनाने की नौबत आ गई है. पूर्व ही नैसर्गिक संकट से किसानों की कमर टूटी है. इसी में अब शासन की दुर्लक्षता से किसानों पर संकट मंढरा रहा है. जिससे पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने किसानों की समस्या को लेकर आंदोलन छेड़ने का संकेत दिया है.