logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: अर्जुनी मोरगांव में जंगली हाथियों का आतंक, एक किसान की मौत, एक घायल 


गोंदिया: जिले के अर्जुनी मोरगांव तालुक में पिछले एक सप्ताह से जंगली हाथियों के झुंड का कहर जारी है। टिडका/येरंडी में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हाथियों के झुंड ने एक किसान की जान ले ली, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक किसान का नाम सुरेंद्र काली बाग (42, रेस. टिडका/पौनी जिला अर्जुनी मोरगांव) है। इस घटना के सामने आने के बाद तहसील क्षेत्र में लोगों में दहशत फ़ैल गई है। 

नवेगांव वन प्रभाग अधिकारी रोशन डोनोडे ने जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक अपने खेत में रखवाली कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा की हाथियों का एक झुंड उनके खेत में घुस गया है। हाथियों के झुंड को फसलों को नष्ट करते देख उसने हाथियों को भगाने की कोशिश की। हालांकि, इस प्रयास में हाथियों के कुचलने से उनकी मौत हो गई, जबकि एक किसान घायल हो गया, न लोकसत्ता को बताया।