logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: प्रताड़ना से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या


गोंदिया: लगतार  प्रताड़ना से त्रस्त हो कर एक व्यक्ति ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पोवारीटोला (शिलापुर) निवासी बलीराम जीवन बघेले (55) के रूप में हुई है। परिजनों की शिकायत पर देवरी पुलिस ने गांव के ही उमेश नेपालचंद टेंभरे व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बलीराम किसान थे। बीते कई दिनों से आरोपी और उसके साथ उन्हें खेत में जाने से रोक रहे। आरोपी लगातार उन्हें विभिन्न माध्यमों से परेशान और प्रताड़ित करने कर रहे थे। इसी बीच रविवार को बलिराम अपने खेत में जारहे थे। उसी दौरान आरोपी और उसके साथियों ने रोका और दूसरे मार्ग से जाने को कहा। फिर वह तालाब के मार्ग से खेत में जाने लगे, लेकिन आरोपियों ने उसे फिर उस मार्ग से जाने से रोका। 

लगातार प्रताड़ना से तंग आकर बलिराम ने अपने घर में जहर पीकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।