logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: 24 घंटे में जिले में मूसलाधार बारिश, पुजारीटोला बैराज के आठ दरवाजे खुले


गोंदिया: जिले में पिछले 24 घंटे से जोरदार बारिश शुरू है। लगातार बारिश के कारण जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर है। गोंदिया शहर के पास बहने वाली पंगोली नदी का जलस्तर बढ़ गया है, इस कारण अस्थायी पुल पानी में बह गया। जिसके वजह से गोंदिया और आमगांव मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं लगातार बारिश के कारण पुजारीटोला बैराज के आठ दरवाजे खोल दिए गए हैं। 

एक साल में दूसरी बार बंद हुआ चुनाव 

नदी के ऊपर बारब्रिक्स कंपनी द्वारा पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कारण वैकल्पिक पुल बनाया गया है। हालांकि, चूंकि यह वैकल्पिक पुल कम ऊंचाई का है, इसलिए किसी भी समय दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और इस मार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ दिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि प्रशासन को इस साल दूसरी बार इस पुल को बंद करने की नौबत आ गई है।

प्रशासन ने बैराज के आठ गेट खोले 

जिले में हो रही भारी बारिश से सभी तालाब और बांध में पानी का भंडारण बढ़ गया है। इनमें पुजारीटोला बांध रात की बारिश से भर गया है और इस बांध के 08 घुमावदार गेट (द्वार) 1 फीट की ऊंचाई पर खोले गए हैं। पानी का डिस्चार्ज जारी है और अगर बारिश रुकने के बाद बांध का स्टॉक बढ़ने की संभावना है तो वक्रद्वार (गेट) फिर से खोल दिया जाएगा।