logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: करंट लगने से दो युवको की मौत, जंगली जानवरों के लिए लगाया था 


गोंदिया: देवरी तहसील के परस्तोला झाड़ी जंगल के पास पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से जंगल में स्थापित विद्युतीकृत बाड़ को छूने से दो युवकों की शनिवार देर रात मौत हो गई। मृतकों के नाम आशीष कोसरे (26) और अनमोल गायकवाड़ (22) परस्तोला, दोनों मृतक देवरी के रहने वाले हैं।

देवरी पुलिस के अनुसार परस्तोला वन क्षेत्र में शिकार के उद्देश्य से लोहे के तार की बाड़ को बिजली के करंट से बांध दिया गया था। रात को जंगल में गए इन दो युवकों ने उस तारे को छुआ। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह ग्रामीण अस्पताल देवरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आगे की जांच देवरी पुलिस कर रही है।