logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: फूल इकट्ठा करते समय बाघ के हमले में महिला की मौत, गोठानगांव क्षेत्र के शिवरामटोला की घटना


गोंदिया: फूल लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। घटना गोंदिया जिले के गोठांगांव क्षेत्र के शिवरामटोला में हुई। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है।

मृतक महिला की पहचान अनुसया कोल्हे के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक महिला सुबह करीब 8 बजे गोठनगांव क्षेत्र अंतर्गत शिवरामटोला गांव के पास वन विकास निगम के वन परिक्षेत्र में फूल एकत्र कर रही थी। इसी बीच घात लगाए बैठे धारीदार बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ महिला को 100 मीटर दूर तक ले गया।

इसमें उसकी मृत्यु हो गई। बाघ पास की पहाड़ी के नीचे मृत महिला के शव के पास तीन घंटे तक खड़ा रहा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नागरिक घटनास्थल पर पहुंच गए और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया। बहरहाल, इस घटना से गांव में भय का माहौल बन गया है।