logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया जिले में भारी बारिश; चार पहिया वाहन पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ा गड्ढा


गोंदिया: गोंदिया जिले में पिछले चार दिनों से भारी बारिश जारी है। बुधवार को अर्जुनी रोड पर एक चार पहिया वाहन पर पेड़ गिरने से उसमें बैठे दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पीछे वाली दूसरी कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सड़क अर्जुनी के ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में वासुदेव खेडकर और अन्य मृतक आनंदराव राउत, दोनों सड़क अर्जुनी के निवासी थे और व्यवसायी थे।

इसी के साथ लगातार हो रही भारी बारिश से अर्जुनी मोरगांव तहसील में केशोरी क्षेत्र में कई प्रमुख सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। नदियों और नालों में बाढ़ के कारण कई पुलों के ऊपर से पानी बहने से नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें केशोरी-वडसा मार्ग पर वाडेगांव बंध्या-खोलदा में गाढवी नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा दिवार में दरार 

वहीं, गोंदिया जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 मुंबई-कलकत्ता हाईवे पर मासुलकसा घाट क्षेत्र में 6 महीने पहले एक फ्लाईओवर का निर्माण किया गया था। गोंदिया जिले में चल रही भारी बारिश के कारण इस पुल पर एक बड़ा छेद हो गया है। फ्लाईओवर में भी दरार आ गई है और पुल पर बनी सुरक्षा दीवार भी ढह गई है। पहली ही बारिश में निर्माण कंपनी की पोल खुल गई, जिससे पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।