logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

नवेगांवबांध-बाराभाटी रोड पर भीषण सड़क हादसा; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत, पांच महीने का बच्चा और तीन साल की बच्ची भी शामिल


गोंदिया: अर्जुनी मोरगांव तहसील में नवेगांवबांध-बाराभाटी रोड पर भारती बार के सामने, एक चार पहिया वाहन ने एक दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोपहिया वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में येरंडी देवलगांव की 25 वर्षीय महिला, उसका पांच महीने का बच्चा और पड़ोस की तीन साल की बच्ची शामिल है। गंभीर रूप से घायल दोपहिया वाहन चालक को ब्रम्हपुरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अर्जुनी मोरगांव तहसील के येरंडी देवलगांव के संदीप राजू पंधारे (29) अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी चितेश्वरी संदीप पंधारे (25), पांच माह का बेटा संचित संदीप पंधारे और पड़ोस की 3 साल की पार्थवी रोहित सिदाम दोपहिया वाहन से गांव से नवेगांव बांध जा रहे थे। बाराभाटी-नवेगांव बांध मार्ग पर भारती बार के पास पीछे से आ रही चार पहिया वाहन ने संदीप के दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोपहिया वाहन पर सवार चितेश्वरी संदीप पंधारे, संचित संदीप पंधारे (5 माह) और पार्थवी रोहित सिद्दाम (3) तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुपहिया वाहन चालक संदीप राजू पंधारे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलते ही नवेगांव बांध पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों और घायल को नवेगांव बांध ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि घायल संदीप पंधारे को आगे के इलाज के लिए ब्रम्हपुरी स्थानांतरित कर दिया गया है। 

पता चला है कि दुपहिया वाहन को टक्कर मारने वाला चार पहिया वाहन नवेगांव बांध का है. इस दुर्घटना में मां और पड़ोसी की तीन साल की बेटी समेत पांच महीने के बच्चे की दुखद मौत से पंधारे और सिदाम परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है।