logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

HSC Result 2024: नागपुर विभाग में गोंदिया के छात्रों ने किया कमल, सर्वाधिक 95.24 प्रतिशत बच्चे हुए पास


गोंदिया: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मंगलवार दोपहर को 12वीं बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में गोंदिया जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जारी परिणाम के अनुसार, जिले में 95.24 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। इसी के साथ गोंदिया नागपुर विभाग में सबसे ज्यादा रिजल्ट के साथ पहले स्थान पर रहा। वहीं वर्धा जिला 89.40 प्रतिशत के साथ आखिरी पायदान पर रहा।

विषयों के अनुसार ऐसा रहा परिणाम:

क्रमांक विषयप्रतिशत 
1विज्ञान
97.08
2कॉमर्स
87.28
3कला
86.11
4एमसीवीसी
87.61
5आईटी
80.97

पिछले साल के मुकाबले इस बार 1.77 प्रतिशत बढ़ा रिजल्ट

कोरोना काल में घरेलू परीक्षा केंद्र की रियायत, कम सिलेबस और अतिरिक्त समय का फायदा उठाकर छात्रों ने शिक्षा बोर्ड के पिछले साल के नतीजों में दो साल तक टॉप किया था। इससे नागपुर डिविजन का रिजल्ट भी बढ़ा। हालाँकि, रियायतें बंद होते ही नागपुर संभाग का परिणाम प्रतिशत कम हो गया था। इस वर्ष विभाग ने अपने प्रदर्शन में कुछ सुधार किया है. शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में नागपुर डिविजन का रिजल्ट 90.35 फीसदी रहा. यह अब 1.77 फीसदी बढ़कर 92.12 हो गया है। नागपुर संभाग के नतीजों में लड़कों का प्रतिशत 89.85 प्रतिशत और लड़कियों का प्रतिशत 94.46 है।

ऐसा रहा नागपुर विभाग के छह जिलों का प्रदर्शन:

क्रमांक जिला परिणाम (प्रतिशत)
गोंदिया 95.24 
2भंडारा 94.68
3गडचिरोली 
94.42
4चंद्रपुर 93.89
5नागपुर 89.93
6वर्धा 89.40