logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तिरोड़ा तहसील कार्यालय के सामने भूख हड़ताल


गोंदिया: किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर तिरोड़ा तहसील कार्यालय के सामने श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल चल रही है। यह भूख हड़ताल किसान नेता नितेश खोबरागड़े ने शुरू की है। 

नितेश खोबरागड़े का कहना है कि सरकार को धान के लिए 8000 रुपये प्रति क्विंटल देने और दिवाली से पहले धान क्रय केंद्र शुरू करने की सार्वजनिक घोषणा करनी चाहिए।

उनकी मांगें हैं कि किसानों को बुआई और कटाई के लिए रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से 15000 रुपये प्रति एकड़ मजदूरी दी जाए, किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के बच्चों को सैनिकी एवं जवाहर नवोदय संस्थानों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा देकर सरकारी नौकरियों में प्रथम श्रेणी से आवेदन कर नौकरियों में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। इसके साथ ही विभिन्न मांगों को लेकर नितेश खोबरागड़े ने यह भूख हड़ताल शुरू की है।