logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी मामले के मास्टरमाइंड सोंटू जैन को पूछताछ के गोंदिया लाई पुलिस, दुकान और घर पर छापेमारी


गोंदिया: ऑनलाइन गेमिंग के जरिये करोड़ों रूपये के  धोखाधड़ी मामले में मुख्य मास्टरमाइंड सोंटू जैन की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में नए खुलासे हो रहे है। फ़िलहाल तो नागपुर पुलिस सोन्टू जैन से पूछताछ कर रही है।  

इस बीच गुरुवार रात करीब 8 बजे नागपुर पुलिस ने गोंदिया शहर के गोरेलाल चौक स्थित सोंटू जैन की कुर्तावाला दुकान पर छापा मारा। नागपुर पुलिस देर रात तक सोंटू दुकान में जांच कर रही थी। वैसे सोंटू जैन का मोबाइल  डेटा  मिलने के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। 

इस डेटा के आधार पर पुलिस ने पांच दिन पहले  गोंदिया के डॉ गौरव बग्गा और एक्सिस बैंक के  मैनेजर अंकेश खंडेलवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई. इन दिनों आरोपियों के गिरफ्तारी के बाद कुछ और नै जानकारियां सामने आई है। 

इधर नागपुर पुलिस की एक टीम आरोपी सोंटू जैन को लेकर गोंदिया पहुंची। इसके बाद टीम ने सोंटू जैन की  दुकान में छापेमारी की।  

हालाँकि पुलिस ने अभी तक इस कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, देर रात तक नागपुर पुलिस सोंटू की दुकान में तलाशी और जांच कर रही थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोंटू जैन को पहली बार गोंदिया लाया है।

देखें वीडियो: