logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए पुलिस विभाग ने किया रोजगार मेले का आयोजन


गोंदिया: गोंदिया जिला पुलिस विभाग द्वारा दादलोरा विंडो योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार संबंधित आयोजन किया गया।  

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले इन युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए गोंदिया पुलिस विभाग ने स्नातक और अनुभवी युवाओं इस रोजगार मेले के आयोजन में आमंत्रित किया था।

इस कार्यक्रम में पुणे की 8 प्रतिष्ठित कंपनियों के विभिन्न 550 पदों के लिए सालेकसा पुलिस स्टेशन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। इस दौरान युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नौकरी और खेती करने के बारे  में भी जानकारी दी गई।

युवाओं को बताया गया कि राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना (National Apprentice Promotion Scheme) के तहत उन्हें रोजगार दिया जाएगा। जहां उन्हें स्किल सीखाने के साथ-साथ 12,000 हजार रुपये मानधन भी दिया जाएगा।

इस रोजगार मेले को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में आदिवासी छात्र-छात्राएं इसमें शामिल हुए।