logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

रत्नदीप दहिवले भाजपा में हुए शामिल, पटोले पर हमला बोलते हुए कहा- वह लड़कर नहीं रोकर चुनाव जीतते हैं


गोंदिया: कांग्रेस के जिला कार्याध्यक्ष रहे रत्नदीप दहिवले शनिवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अर्जुनी-मोरगांव में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पूर्व मंत्री राजकुमार बड़ोले की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान बोलते हुए दहिवले ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “पटोले कभी चुनाव लड़कर नहीं, रोकर जीतते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के समय भी उन्होंने ऐसे ही कर के चुनाव जीता।”

दहिवले ने कहा कि, “जल्द ही पटोले का कांग्रेस अध्यक्ष पद जाने वाला है। जिसके कारण वह अब सब को इमोशनल ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया हैं। पिछले दोनों पटोले राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। इस दौरान वह  राहुल ने एक महिला के यहां छोले बटुरे खाये और कहा कि, मेरी बहन को बहुत पसंद है। मैं जाऊंगा और प्रियंका को इसे खिलाऊंगा। इस पर पटोले कहते हैं कि, यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।”

दहिवले ने आगे बोलते हुए कहा, "बताओ बहन राहुल की और आंसू इन्हे आरहे। इसमें दोनों का कुआ सम्बन्ध ऐसा सवाल भोई उन्होंने किया।" उन्होंने कहा, "प्रतापगढ़ लड़नेवालों का है, लेकिन वह वहां जाकर मीडिया के सामने रोते हैं। 

2000 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का झंडा

इस दौरान दहिवले के साथ दो हजार से ज्यादा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इस दौरान सभी ने आने वाले चुनाव में एक साथ मिलकर भाजपा के पक्ष में काम करने और लोकसभा-विधानसभा में बड़ी जीत दिलाने के लिए काम करने की बात कही।