logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: तेज रफ्तार टिप्पर ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल


गोंदिया: गोंदिया जिले के गोरठा गांव के पास एक भीषण हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मृतकों की पहचान सत्यशीला बिसेन (36) और सुनीता बिसेन (40) के रूप में की गई है और दोपहिया वाहन चालक की पहचान पोकेटोला, टेकरी का निवासी दीपक बृजलाल बिसेन (23) के रूप में हुई है। 

गोंदिया जिले के गोंदिया-आमगांव मार्ग पर  गोरठा गांव के पास भीषण हादसा हुआ। पोकेटोला (टेकरी) गांव का रहने वाला दीपक बिसेन अपनी मां और चाची  के साथ एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापिस अपनी बाइक से लौट रहा था।  तभी गोंदिया-आमगांव मार्ग पर उसकी बाइक को एक अनियंत्रित टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। 

इस हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से जख्मी हुए। चोट अधिक आने से सत्यशिला बिसेन और सुनीता बिसेन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  जबकि बाइक चालक दीपक  बिसेन गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। इस हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से जख्मी दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।