logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

अगले दो-तीन दिनों में महायुति में सीटों का बटवारा होगा तय, कार्यकर्ता सम्मलेन में अजित पावर का ऐलान


गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने सीट बटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया।पवार ने कहा कि, आगामी दो से तीन दिनों में महायुति में सीटों का बटवारा तय हो जाएगा। गुरुवार को गोंदिया में राष्ट्रवादी कांग्रेस का किसान और कार्यकर्ता सम्मलेन हुआ। जहां बोलते हुए पवार ने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी तीनों दल मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और 45 से ज्यादा सीट जीतेंगे।

पवार ने कहा, "आगामी लोकसभा चुनाव के लिए महायुति में शामिल पार्टियों को कौन-से सीट मिलेगी इसको लेकर आने वाले दो से तीन दिनों में तय हो जाएगा। तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और तय करेंगे।" 

पवार ने आगे कहा, "लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव में भी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।  विधानसभा में महायुति के सभी उम्मीदवारों को जीतकर लाना है, जिसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस की संख्या सबसे ज्यादा हो इसको लेकर कार्यकर्ताओं को काम करना है।"

जल्द मिलेगा 12 घंटे बिजली 

पवार ने कहा कि, "2012 में हमने लोडशेडिंग मुक्त महाराष्ट्र बनाने का काम किया था। हालाँकि, अभी मांग काफी बढ़ गई है। हम किसानों को सस्ती और उद्योगों को भी सही दरों में बिजली देने के काम पर लगे हुए हैं। वर्तमान में शाम किसानों को सोलर पैनल देने किन योजना में लगे हुए हैं। जिससे एक तरफ जहाँ किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ रात के समय जंगली जानवरों का डर भी समाप्त होगा।"