logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत


गोंदिया: गोंदिया (अर्जुनी मोरगाव): जिले में चल रहे तेंदुपत्ता सीजन के बीच एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अर्जुनी मोरगाव तहसील के अंतर्गत आने वाले वडेगाव/बंध्या के जंगलों में तेंदुपत्ता चुनने गई एक वृद्ध महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है।

काम के दौरान हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान शोभा उर्फ कौशल्या हरीदास रहाटे (उम्र 65 वर्ष) के रूप में हुई है। शोभा आज सुबह अन्य महिलाओं के साथ गांव से सटे जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गई थीं। जब सभी महिलाएं काम में व्यस्त थीं, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ का हमला इतना घातक था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग की टीम मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही वडेगाव/बंध्या क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर गोठणगाव वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत घटनास्थली पहुंचे। वन विभाग ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों में रोष
तेंदुपत्ता सीजन ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन बाघ के इस हमले ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग इस हिंसक बाघ का तुरंत बंदोबस्त करे और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।