logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: विधायक विनोद अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से की मुलाकात, वैनगंगा नदी पर बैलून बैराज के संबंध में की चर्चा


गोंदिया: मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) मध्य प्रदेश के लांजी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गोंदिया (Gondia) के बिरसी हवाई अड्डे पर पहुंचे इस दौरान विधायक विनोद अग्रवाल (Vinod Agrawal) ने उनका स्वागत किया तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ मध्य प्रदेश के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश की सीमा से लगे वैनगंगा नदी पर डांगोरली बैराज और राजेगांव में बाघ नदी पर बैलून बैराज निर्माण के संबंध में चर्चा की। इस क्षेत्र का मध्य प्रदेश से रोटी बेटी का रिश्ता है। दोनों राज्यों की सीमा पर खेत हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बैराज के निर्माण से दोनों राज्यों की सीमा पर बसे किसानों और नागरिकों को पेयजल के साथ-साथ सिंचाई की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का संज्ञान लेते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार इसमें सकारात्मक भूमिका निभाएगी और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा।