logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
International

दावोस की धरती से विदर्भ में निवेश के लिए हुआ सामंजस्य क़रार


दावोस : स्विजरलैंड के दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विदर्भ के दो जिलों चंद्रपुर और गडचिरोली में निवेश के लिए एमओयू साइन किया है. मुख्यमंत्री सचिवालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि अमेरिका की न्यू एरा क्लीनटेक सोल्यूशन कंपनी ने चंद्रपुर के भद्रावती में 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश  के लिए करार किया है। कंपनी की कोल गैसीफिकेशन परियोजना लग से 15 हजार रोजगारों का सृजन होगा इसके अलावा इंग्लैण्ड की कंपनी वरद फेरो अलाय प्राइवेट लिमिटेड गडचिरोली के चामोर्शी के बास कोनसरी में  520 करोड़ रुपए निवेश कर स्टील परियोजना लगाने के लिए करार किया है इससे 2 हजार लोगों क रोजगार मिल सकेगा। तीसरा करार  इजरायल की स्टील्स एंड अलॉय कंपनी के साथ हुआ है जो  चंद्रपुर की मूल एमआयडीसी में 600 करोड़ रुपए निवेश कर स्टील प्लांट लगाएगी।