logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
International

नेपाल प्लेन क्रैश में अब तक 19 की मौत, काठमांडू से टेकऑफ के दौरान हुई दुर्घटना


 नेपाल: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 24 जुलाई को सौर्य एयरलाइंस का विमान उड़ान भर रहा था। इस दौरान प्लेन में अचानक आग लग जाने से प्लेन क्रैश हो गया। फिलहाल इस भीषण दुर्घटना में 19 लोगों की मौत की मौत का अनुमान लगया जा रहा है।  

नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के खोज और बचाव केंद्र ने एक बयान में कहा कि बॉम्बार्डियर सीआरजे-200 विमान जैसे ही रनवे से टेक ऑफ करने जा रहा था, उस ही समय प्लेन में तुरंत ही भीषण आग लग गई।

अधिकारियों के हवाले से जानकारी आई है, की इस दुर्घटना में पंद्रह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोगों ने कुछ देर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद काठमांडू में हवाई अड्डा सेवाएं कुछ देर के लिए रोक दी गई थी,  लेकिन अब फिर से शुरू हो गई हैं। कई लोगों द्वारा नेपाल की खराब हवाई सुरक्षा के रिकॉर्ड को लेकर आलोचना की जा रही है। नेपाल में  2000 के बाद से अब तक विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में लगभग 350 लोगों की मौत की हो चुकी है।