logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
International

विश्व के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर, अमेरिका के न्यू जर्सी में 8 अक्टूबर को होगा औपचारिक उद्घाटन


नई दिल्ली: दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर का औपचारिक उद्घाटन अमेरिका के न्यू जर्सी 8 अक्टूबर को किया जाएगा। आधुनिक युग में भारत के बाहर दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के रूप में प्रसिद्ध, अक्षरधाम मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम संगठन द्वारा किया गया है। यह भव्य मंदिर 19वीं सदी के आध्यात्मिक गुरु भगवान स्वामीनारायण को समर्पित है। 

न्यू जर्सी के रॉबिंसविले टाउनशिप में स्थित इस मंदिर का निर्माण 2011 से 2023 तक, 12 वर्षों की अवधि में पूरे अमेरिका के 12,500 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा किया गया है। यह मंदिर 183 एकड़ में फैला हुआ है और इसे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इनमें 10,000 मूर्तियाँ, भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों और नृत्य रूपों की नक्काशी शामिल हैं।

मंदिर परिसर में एक 'ब्रह्म कुंड' भी है, जो एक पारंपरिक भारतीय बावड़ी की तरह होगा। इसमें भारत की पवित्र नदियों और अमेरिका के सभी 50 राज्यों सहित दुनिया भर के 300 से अधिक जल निकायों का पानी शामिल है। 

हालांकि मंदिर का औपचारिक उद्घाटन 8 अक्टूबर को किया जाएगा, लेकिन यह 18 अक्टूबर से दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। वर्तमान में, मंदिर कुछ घंटों के दौरान ही खुला रहता है, लेकिन मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के कारण 30 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच यह बंद रहेगा।

मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का कहना है कि 30 सितंबर तक परिसर में प्रवेश केवल सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा।