logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

लेक लाडकी योजना के आवेदन अब ऑनलाइन, महाडीबीटी 2.0 पोर्टल पर मिलेगी सुविधा


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने लेक लाडकी योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अब महाडीबीटी 2.0 पोर्टल के माध्यम से सीधे ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इस नई व्यवस्था के तहत योजना की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है। अब आवेदन पंजीकरण, दस्तावेजों की जांच, मंजूरी और आर्थिक सहायता के वितरण की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होगी। साथ ही, आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की संख्या भी कम कर दी गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था से विशेष रूप से उन क्षेत्रों की महिलाओं और लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी, जहां आंगनवाड़ी केंद्र संचालित नहीं हैं। ऐसे क्षेत्रों में पहले आवेदन करने के दौरान कई तरह की परेशानियां सामने आती थीं। अब राज्य के किसी भी हिस्से के पात्र निवासी महाडीबीटी 2.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत लाभार्थियों को अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे पोर्टल के माध्यम से आवेदन की वर्तमान स्थिति देख सकेंगे।

ऑनलाइन प्रक्रिया लागू होने से आवेदन और मंजूरी की प्रक्रिया में पारदर्शिता आने के साथ ही लाभार्थियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। मंत्री आदिती तटकरे के अनुसार, लेक लाडकी योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता की राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है। अब तक राज्य की 2 लाख 98 हजार 695 लाभार्थियों को योजना की पहली किस्त का लाभ मिल चुका है। सरकार की इस नई ऑनलाइन व्यवस्था से योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।