तुकाराम मुंडे की एफडीए से हुआ तबादला! चर्चाओं पर आईएएस ने खुद किया जवाब, कहा- अभी मेरी जिम्मेदारी....
मुंबई: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग द्वारा ली गई परीक्षाओ में हुई धांधली और अंनिमितियों की जाँच के लिए राज्य सरकार ने समिति का गठन किया है। जिसमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंडे को सचिव नियुक्ति किया है। उनकी नियुक्ति के बाद से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि, मुंडे को एफडीए आयुक्त पद से ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं अब इन चर्चाओं पर मुंडे ने खुद जवाब दिया और स्पष्ट किया कि, वह अभी भी एफडीए में हैं और आगे मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे।
मुंढे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट के जरिए कहा कि FDA से उनका तबादला नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि असुरक्षित, घटिया गुणवत्ता वाले और मिलावटी खाद्य पदार्थों के साथ नकली एवं घटिया दवाओं के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। उनके इस बयान से साफ हो गया कि MPSC जांच आयोग में नई जिम्मेदारी मिलने का अर्थ FDA आयुक्त पद से हटाया जाना नहीं है।

MPSC पेपर लीक मामले की जांच करेंगे तुकाराम मुंढे
महाराष्ट्र में MPSC परीक्षाओं से जुड़े कथित पेपर लीक मामलों और अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करने की घोषणा की है। इस आयोग की अध्यक्षता बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिलीप भोसले करेंगे, जबकि तुकाराम मुंढे को आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
इस आयोग का गठन प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग के बीच किया गया है। आयोग को कथित पेपर लीक प्रकरणों की जांच कर संबंधित तथ्यों को सामने लाने की जिम्मेदारी दी गई है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, जांच दो महीने के भीतर पूरी करने का प्रस्ताव है।
admin
News Admin