logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

Dharashiv Fire Tragedy: दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत; एक व्यक्ति बचा


धाराशिव: दिवाली के त्योहार के बीच महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धाराशिव तहसील के येडशी गांव में सोमवार तड़के एक मकान और किराना दुकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी, उनके माता-पिता और दो मासूम बेटियां शामिल हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाने में सफलता मिली है। त्योहार के बीच एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, येडशी गांव में गोविंद करंडे का परिवार एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर रहता था। इमारत के निचले हिस्से में किराना दुकान संचालित थी। सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे, तभी अचानक मकान और दुकान में आग लग गई।

शुरुआत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखे किराना सामान, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिवार के सदस्यों को संभलने और बाहर निकलने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। आग और धुएं के कारण वे अंदर ही फंस गए। इस भयावह हादसे में छह लोगों की जान चली गई।

एक व्यक्ति की बची जान

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने और परिवार को बचाने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए कलंब और तुलजापुर से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास तत्काल अग्निशमन सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में समय लगा। सुबह करीब 4:30 से 5 बजे तक इमारत में आग धधकती रही। बचाव अभियान के दौरान परिवार के एक सदस्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अन्य छह सदस्यों को नहीं बचाया जा सका।

मृतकों में माता-पिता, पति-पत्नी और दो बेटियां शामिल

इस हादसे में गोविंद करंडे के परिवार के छह सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में उनके माता-पिता, पति-पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। धाराशिव के सरकारी अस्पताल में चार लोगों को मृत अवस्था में लाए जाने की जानकारी डॉक्टरों ने दी। अन्य दो लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। 

विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल पहुंचे घटनास्थल

इस भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक राणा जगजीतसिंह पाटिल भी सुबह करीब 4:20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं रहीं।

दीपक से आग लगने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी में दिवाली के अवसर पर घर में जलाए गए दीपक (दीये) से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी।