logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

फडणवीस ने वेदांत प्रोजेक्ट को गुजरात जाने के लिए एमवीए सरकार को बताया जिम्मेदार, कहा- नहीं किया समय पर काम


मुंबई: राज्य में वेदांत को लेकर लगातार राजनीति जारी है। विपक्षी दल लगातार राज्य सरकार पर हमलावर है। महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सरकार के बदले गुजरात को वेदांत प्रोजेक्ट देने का आरोप लगा रही है। विपक्ष के इन आरोपों पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। इस प्रोजेक्ट के गुजरात जाने  के लिए तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार को जिम्मेदार बताते हुए फडणवीस ने कहा कि, "एमवीए सरकार को जिस हिसाब से काम करना चाहिए थे वह नहीं किया, जिसके कारण यह प्रोजेक्ट राज्य के बाहर चला गया।"

फडणवीस ने कहा, "जब हमने सरकार बनाई जब हमें इसके बारे में पता चला, लेकिन तब तक इस उद्योग को लेकर काफी देर हो चुका था। वेदांत ने पहले से ही गुजरात में उद्योग लगाने का निर्णय ले लिया  था।" उन्होंने कहा कि, "इसके बावजूद उद्योग को महाराष्ट्र में वापस लाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं हो सका।" 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, "राज्य सरकार ने यह भी सवाल उठाया था कि यह परियोजना महाराष्ट्र को छोड़कर गुजरात को क्यों दी जा रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी पत्र लिखा था। लेकिन अनिल अग्रवाल ने कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है।" 

गुजरात भी देश का हिस्सा 


विपक्षी दलों द्वारा केंद्र सरकार पर उठाये जा रहे सवालों उपमुख्यमंत्री ने कहा, "यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान में नहीं गया है, इस देश के एक राज्य गुजरात में गया है। वैसे भी गुजरात को महाराष्ट्र का छोटा भाई कहा जाता है।" उन्होंने कहा कि, सत्ता परिवर्तन के दौरान गुजरात से जुड़ी एक कंपनी से डील हुई थी।" फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि वह अगले दो वर्षों में महाराष्ट्र में विभिन्न परियोजनाओं को लागू करेंगे और राज्य को उद्योग और व्यापार में सबसे आगे लाएंगे।"

यह भी पढ़ें: