logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे, बीएमसी चुनाव में गठबंधन होने की चर्चा तेज


मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास सागर बंगले में पहुंच गए हैं। शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है जब मनसे प्रमुख मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस दौरान मनसे प्रमुख ने मुख्यमंत्री के घर में विराजमान भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान राज ठाकरे की पत्नी शर्मीला ठाकरे, पुत्र अमित ठाकरे भी मौजूद रहे। 

ज्ञात हो कि, जब से शिंदे ने शिवसेना से बगावत की है, उसके बाद से ही उनके मनसे में शामिल होने या आगामी  बीएमसी चुनाव में गठबंधन होने की चर्चा चल रही है। इन्ही चर्चाओं के बीच पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिंदे ठाकरे के निजी निवास शिवतीर्थ पर पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने अपने इस दौरे को गणेश उत्सव से जोड़ते हुए कहा था कि, राज्य में बाप्पा का आगमन हो गया है इसलिए वह ठाकरे से आवास पर विराजमान बाप्पा से आशीर्वाद लेने आए थे। 

यह भी पढ़ें: