logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में जेएन पोर्ट चरण 2 का ऑनलाइन किया उद्घाटन, फडणवीस ने कहा - महाराष्ट्र सहित देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम मुंबई में जेएन पोर्ट - पीएसए मुंबई टर्मिनल (बीएमसीटी) चरण 2 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह न केवल महाराष्ट्र के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे हमारी औद्योगिक क्षमता दोगुनी हो जाएगी और हज़ारों रोज़गार सृजित होंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज एक बहुत ही ऐतिहासिक दिन है क्योंकि जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी में देश के सबसे बड़े कंटेनर कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री वोंग ने संयुक्त रूप से इस टर्मिनल का उद्घाटन किया। 

वहीं, जीएसटी सुधारों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं दूसरी पीढ़ी के जीएसटी सुधारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूँ और जीएसटी परिषद को भी बधाई देता हूँ। उन्होंने बताया कि जब जीएसटी पहली बार लागू किया गया था, तो लोगों को नुकसान का डर था और एकल कर प्रणाली पर संदेह था, फिर भी देश में अभूतपूर्व कर संग्रह हुआ, जिसमें महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा।