logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

एसटी कर्मियों को दिवाली भेंट: 6,000 बोनस और 12,500 अग्रिम, वेतन बकाया हेतु सरकार 65 करोड़ मासिक फंड देगी


नागपुर/मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम एसटी के कर्मचारियों के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है।  शिंदे ने निगम के लगभग 85,000 कर्मचारियों और अधिकारियों को 6,000 रूपये का दिवाली उपहार देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, वेतन वृद्धि के बकाए की राशि अब प्रतिमाह वेतन के साथ अदा की जाएगी, जिसके लिए राज्य सरकार निगम को प्रति माह ₹65 करोड़ देगी। सह्याद्री अतिथि गृह में कर्मचारी संगठनों की बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी।

अपनी विविध मांगों को लेकर एसटी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) कर्मचारियों द्वारा घोषित आंदोलन को देखते हुए, मंगलवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कर्मचारी संगठनों और सरकारी प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए।

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने 85 हजार कर्मचारियों को 6,000 रूपये का दिवाली उपहार (अनुग्रह अनुदान) देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2020-2024 के दौरान की वेतन वृद्धि के बकाए की राशि (एरियर्स) अब एक साथ न देकर प्रति माह वेतन के साथ दी जाएगी। इस भुगतान को सुनिश्चित करने के लिए शासन ने निगम को 65 करोड़ रूपये की मासिक राशि आवंटित की है।

परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने यह भी बताया कि पात्र एवं इच्छुक कर्मचारियों को पहले की तरह 12,500 रूपये का दिवाली अग्रिम भी दिया जाएगा, जिसके लिए निगम ने सरकार से ₹54 करोड़ की मांग की है। सरकार के इन त्वरित और सकारात्मक फैसलों से कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी और दिवाली के अवसर पर होने वाला आंदोलन टल गया है।